लखनऊः स्वास्थ्य विभाग की छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाई जा रही हैं भ्रामक खबरें
January 30, 2026
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धनवंतरी अस्पताल, तपस्या डायग्नोसिस सेंटर व मेट्रो लैब इमेजिंग सेंटर को लेकर चलाई जा रही भ्रामक खबरों से स्वास्थ्य विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्वास्थ्य विभाग की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा भ्रामक गतिविधियां चलाई जा रहीं हैं। जिसमें स्वास्थ्य विभाग पर निराधार आरोप लगाए गए हैं। उक्त प्रकरण के संबंध में सीएमओ ने बताया कि शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद के प्यारेपुर में संचालित धनवंतरी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन संचालक डॉ अरुण कुमार द्वारा कराया गया था, जिनका निधन 17 जुलाई 25 को हो गया था, उसके बाद उनकी पत्नी सुधा सिंह द्वारा 01 अगस्त 25 को शपथ पत्र देकर पंजीकरण को निरस्त करने हेतु आवेदन किया गया था, जिस पर जिला सलाहकार समिति द्वारा अनुमोदन के उपरांत उसे निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह तपस्या डायग्नोसिस सेंटर का रजिस्ट्रेशन रेडियोलॉजिस्ट डॉ सृष्टि कटियार व संचालक विजय बहादुर द्वारा कराया गया है। मेट्रो लैब इमेजिंग सेंटर संचालक आसमा खान द्वारा पंजीकृत है, जहां डॉ विकास कुमार पैथोलॉजिस्ट हैं। साथ ही उन्होंने आम जनमानस से अनुरोध किया की सभी जागरूक रहकर पंजीकृत चिकित्सालयों में ही इलाज करवाएं।किसी भी तरह की असुविधा या शंका की स्थिति में तत्काल शिकायत कर सकते हैं।
.jpg)