मिर्जापुर: सरदार पटेल क्लब स्टेडियम गोल्हनपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारम्भ
January 02, 2026
राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत गोल्हनपूर गांव में सरदार पटेल क्लब स्टेडियम टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। जिसके मुख्य अतिथि अजीत पाल राज्य मंत्री ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ में मन भी स्वस्थ रहता है। किसी न किसी खेल के बहाने खेलना जरूर चाहिए। खेल से स्वास्थ्य एवं मानसिक दोनों का विकास होता है। क्रिकेट देश का बहुत ही लोकप्रिय खेल है। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने खेल को अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल से ही स्वस्थ रहना संभव है। वहीं विशिष्ठ अतिथि चुनार विधानसभा के विधायक अनुराग सिंह ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार,जीत की चिंता करें वगैर खेल में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर इंस पटेल,राजकुमार सिंह पूर्व प्रधान,सूर्य बलि सिंह, रामबली सिंह पटेल,राकेश सिंह पूर्व प्रधान,ऋषिकेश सिंह प्रबंधक ,श्याम सुंदर कनौजिया, ओमप्रकाश सिंह प्रधान,क्रिकेट का कमेंट्री में मनोज कुमार और गोविंद ने सकुशल संपन्न किया। अंपायर का रोल निभाते हुए अभिषेक एवं सुनील कुमार रहे।
