Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: नवीन मतदाताओं से सशक्त होगा लोकतंत्र- स्वामी प्रवक्तानंद (विधायक बरखेड़ा)


पीलीभीत। लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसकी वास्तविक शक्ति प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी से सुनिश्चित होती है। इसी सोच को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी सरकार के निर्देशानुसार बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में नवीन मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची को सशक्त करने का अभियान निरंतर जारी है।

शनिवार को इसी अभियान के अंतर्गत बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम कंजहरैया की अशोक नगर कॉलोनी, टांडा कॉलोनी, माला कॉलोनी एवं शांतिनगर कॉलोनी में बूथ संख्या 109, 110, 111 एवं 112 पर विशेष मतदाता जागरूकता कैम्प का आयोजन किया। यह पहल केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति सामाजिक चेतना जगाने का प्रयास रही। कैम्प के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर मतदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता पहचान पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त उस अधिकार का प्रतीक है, जिससे नागरिक शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने अपील की कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित फॉर्म भरकर इसे अवश्य पूर्ण कराएं।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नए मतदाताओं के जुड़ने से ही संभव है। प्रत्येक नया मतदाता लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव को और सुदृढ़ करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के निर्देशानुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

कैम्प में मंडल अध्यक्ष महेश लोधी, हरिराम सोनकर, विधानसभा संयोजक सत्यपाल वर्मा, मंडल महामंत्री जीवन हलधर, बूथ अध्यक्ष अभिजीत, संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (ठस्व्) सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर ग्रामीणों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई और पंजीकरण में सहयोग किया।कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया, जो यह दर्शाता है कि जब राजनीतिक नेतृत्व और संगठन जागरूकता के साथ आगे आते हैं, तो लोकतंत्र की भागीदारी स्वतः मजबूत होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |