Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अभिज्ञान ने बढ़ाया अमेठी का गौरव! जर्मनी के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में मिला एडमिशन


  • ग्लोबल रैंकिंग में 19 वें नम्बर पर आरडब्लूटीएच विश्वविद्यालय जर्मनी में बीएससी इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिले से क्षेत्र मे खुशी

अमेठी। अभिज्ञान कृष्ण त्रिपाठी ने जिले का मान बढ़ाया है और उनका दाखिला विश्व के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय जर्मनी के आरडब्लूटीएच आखन विश्वविद्यालय में हुआ है। बताते चलें कि अभिज्ञान कृष्ण त्रिपाठी तहसील अमेठी के भेटुवा विकासखंड के जददूपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता डॉ अनिल कुमार त्रिपाठी (डी.लिट.) संस्कृत विषय के विद्वान हैं और भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से जनसेवा करते हैं। अभिज्ञान को बीएससी इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए जर्मनी के विश्वविद्यालय में प्रवेश मिला है, जिसके लिए उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि आरडब्लूटीएच आखन विश्वविद्यालय की 2024 के डेटा के अनुसार ग्लोबल रैंकिंग 19वीं है। अभिज्ञान ने बताया कि वह ऑटोमोबाइल सेक्टर में मास्टर करना चाहते हैं और रिन्यूएबल एनर्जी में खुद की स्टार्टअप कंपनी शुरू करने का उनका सपना है। उन्हें पढ़ाई के खर्च  का 95ः स्कालरशिप भी मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |