अमेठीः एसडीएम ने की जनसुनवाई, शिकायतों का किया निस्तारण
January 30, 2026
अमेठी। ग्राम मोहब्बतपुर में आयोजित ग्राम चैपाल के दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया द्वारा जनसुनवाई की गई। ग्राम चैपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। ग्राम चैपाल के दौरान जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से संबंधित शिकायतों सहित अन्य विभिन्न प्रकार की समस्याएं ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत की गईं। जनसुनवाई के दौरान मौके पर उपस्थित राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की। इस अवसर पर कुल लगभग 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ग्राम चैपाल के सफल आयोजन से ग्रामीणों में संतोष देखने को मिला। गाँववासियों ने प्रशासन द्वारा की गई जनसुनवाई और त्वरित समाधान की सराहना करते हुए खुशी व्यक्त की।
