Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुरः यातायात नियमों का करे पालन, वर्ना कार्यवाही तय


जगदीशपुर/अमेठी। जनपद अमेठी में चलाए जा रहे सडक सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन एवम वाहन चालकों के विरुद्ध प्रशासन ने कार्यवाई की। जगदीशपुर अमेठी मे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व मे चलाए जा रहे सडक सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत सीट बेल्ट ना लगाने, हेलमेट ना पहनने, तेज रफ्तार से वाहन चलाने, रांग साइड ड्राइविंग करने, यातायात नियमों का उललंघन करने वाले वाहन व वाहन चालकों के खिलाफ प्रवर्तन दल अमेठी ने प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 25 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट के संबंध मे 12 चालान नो पार्किंग के अभियोग में 10चालान सीट बेल्ट ना लगाने व 10चालान ई रिक्शा फिटनेस बीमा के अभियोग में 10 ओवरलोड मालवाहन कुल मिलाकर 67 वाहनों के विरुद्ध चालान व बन्द की करवाई प्रवर्तन दल के अधिकारी दिनेश कुमार रावत द्वारा की गई एवं वाहनों पर रैट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट पहनने, हेलमेट लगाकर बाइक चलाने, निर्धारित गति से वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन ना चलाने व सड़क के किनारे न लगाने आदि को लेकर वाहन चालकों को जागरूक किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |