Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः अवैध पार्किंग हटाने पर ट्रैफिक पुलिस से मारपीट, जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार! नौगवां चैराहे पर ड्यूटी के दौरान ईको चालक ने लोहे की रॉड से किया हमला


पीलीभीत। नगर क्षेत्र में अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां चैराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर ईको वाहन चालक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार  गुरुवार  की शाम करीब साढ़े सात बजे नौगवां चैराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान एक ईको वाहन (संख्या न्च्26 ।ज् 4103) सड़क पर अवैध रूप से खड़ा कर सवारियां भरी जा रही थीं, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। पुलिसकर्मी द्वारा वाहन हटाने के निर्देश देने पर चालक भड़क गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चालक ने अचानक लोहे की रॉड से हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया। बचाव करते समय पुलिसकर्मी के हाथ में गंभीर चोट आई। हमलावर ने जान से मारने की नीयत से वार किया, लेकिन मौके पर मौजूद एक अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तत्परता से आरोपी को काबू में कर लिया गया। आरोपी की पहचान विपिन कुमार, निवासी थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के रूप में हुई है। सूचना पर थाना सुनगढ़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, आरोपी को हिरासत में लेकर ईको वाहन को कब्जे में ले लिया। घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।पीड़ित हेड कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमले से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |