Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः 8 फरवरी को बरखेड़ा में होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक


पीलीभीत। नगर पंचायत बरखेड़ा में आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह हिंदू सम्मेलन सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में हिंदू समाज की भागीदारी पर जोर दिया।

इस अवसर पर 128 विधानसभा बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद विशेष रूप से मौजूद रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होता है, तभी राष्ट्र सशक्त और विकसित बनता है।बैठक का संचालन कर रहे नगर के संघ चालक  दिनेश ने समस्त हिंदू समाज से अपील की कि वे जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट हों तथा 8 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें।इस बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, पप्पन, राजू पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख  अशोक कुमार गंगवार,  कृष्ण ,  अमित गंगवार सहित हिंदू समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर सहमति जताई।बैठक में बीसलपुर जिले के जिला प्रचारक  अशोक  मौजूद रहे। उन्होंने 8 फरवरी को नगर बरखेड़ा में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए सभी नागरिकों को आमंत्रित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदू समाज एक रहेगा और एकजुट होगा, तभी हमारा देश एक विकसित राष्ट्र बनेगा।”अंत में भद्रपाल शहर विभाग की ओर से भी सम्मेलन को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज को संगठित करने का आह्वान किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी उपस्थित लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |