Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुरः एमएसएमई उद्यमी सम्मेलन का हुआ आयोजन


जगदीशपुर/अमेठी।  औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल मैक्सकन रिसोर्ट में एमएसएमई उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य जनपद के उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं उद्योगों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना रहा। यह कार्यक्रम एमएसएमई संस्थान प्रयागराज, पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए), नई दिल्ली तथा उद्यमी संगठन ईबीसीसी के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजय चैहान रहे। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के उद्यमी निरंतर नवाचार एवं गुणवत्ता के माध्यम से अपने उद्यमों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि औद्योगिक क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं का समाधान प्रशासन द्वारा सकारात्मक एवं समयबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि उद्यमियों को अनुकूल औद्योगिक वातावरण मिल सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) योजना के अंतर्गत स्थापित इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने कहा कि इनक्यूबेशन सेंटर नवोदित उद्यमियों को तकनीकी सहयोग, मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा एमएसएमई से संबंधित योजनाओं, वित्तीय सहायता, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बैंक ऋण, खाद्य सुरक्षा मानकों एवं औद्योगिक पंजीकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। सम्मेलन में दिनेश कुमार चैरसिया (उपायुक्त उद्योग), सतीश शुक्ला (उपायुक्त खाद्य सुरक्षा), सचिन (सहायक महाप्रबंधक, पीएफआरडीए), मुकेश वर्मा (मुख्य प्रबंधक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, लखनऊ), स्वप्निल (मुख्य प्रबंधक, यूको बैंक), उमाशंकर त्रिवेदी (एमएसएमई, प्रयागराज), मकसूद खान (अध्यक्ष, ईबीसीसी अमेठी), संजय सिंह (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती अमेठी) सहित बड़ी संख्या में जनपद के उद्यमीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उद्यमियों ने सम्मेलन को उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |