Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: वृद्ध महिला ने खुद को किया आग के हवाले


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ ग्राम में पारिवारिक विवाद के चलते एक 60 वर्षीय महिला द्वारा आत्मदाह के प्रयास का गंभीर मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त विवरण के अनुसार, रामगढ़ निवासी कमला देवी (60),पत्नी हुबलाल,संदिग्ध परिस्थितियों में अग्नि की लपटों में घिर गईं।घटना के तत्काल पश्चात परिजनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,संग्रामपुर ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।चिकित्सकों के अनुसार,महिला लगभग 45 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय सूत्रों और पड़ोसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार,घर में पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह व्याप्त थी।इसी मानसिक तनाव के वशीभूत होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।फिलहाल महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है और पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |