Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: पुलिस का गुडवर्क! 24 घण्टे मे चोरी का खुलासा! एक गिरफ्तार


जायस/अमेठी। जनपद की जायस पुलिस ने 24 घण्टे में चोरी का खलासा करते हुए एक अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि बीते दिन आशीष अग्रवाल पुत्र अनूप कुमार अग्रवाल निवासी जेर मस्जिद कस्बा जायस थाना जायस ने लिखित सूचना देकर पुलिस को जानकारी दी थी कि 25 जनवरी को रात्रि में आढ़त के बाहर तख्त पर लोहे का गल्ला रखा हुआ था । वह किसी काम से आढ़त छोड़कर कांटे के पास चले गये तथा थोड़ी देर बाद पुनरू वापस पहुंचे तो देखा कि तख्त के ऊपर रखे गल्ले से सारे रुपये, विजिटिंग कार्ड (विभिन्न बैंक व ट्रांसपोर्ट के) तथा आवेदक का आधार कार्ड चोरी हो गया । वही पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जायस पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त लतीफ उर्फ नफीस पुत्र अजीज उर्फ मस्ताना निवासी पूरे पन्नू, औलाद हुसैन थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि  अभियुक्त के कब्जे 01 पन्नी में कुल 1,76,000- रुपये, भिन्न-भिन्न नाम के कुल 24 विजिटिंग कार्ड व 01 आधार कार्ड वादी का बरामद हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 25 जनवरी को रात्रि करीब 09.00 बजे बहादुरपुर मण्डी में एक आढ़त, जिस पर वह काफी देर से नजर बनाये हुए था, पर बैठा व्यक्ति उठकर कहीं चला गया था कि तभी मौका पाकर वह आढ़त के तख्त पर रखे बक्शे को खोलकर सारा रुपया तथा एक झिल्ली मे बंधे विजिटिंग कार्ड व आधार कार्ड को भी उठा लाया था । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |