Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: ग्राम चौपाल में एसडीएम ने की जन सुनवाई


जगदीशपुर/अमेठी। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकास खण्ड जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम उतेलवा में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चैपाल में उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया द्वारा ग्रामीणों की समस्याएँ गंभीरता से सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्राम चैपाल के दौरान राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा कुल लगभग 15 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम चैपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही करना है, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। ग्राम चैपाल के सफल आयोजन तथा समस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामवासियों में प्रसन्नता का माहौल रहा और उन्होंने शासन-प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |