परिजनों ने बताया कि पुलिस के लोगो द्वारा मेरे तहरीर रखकर जबरिया दबाव में लेकर क्षुब्ध तहरीर पर हम प्रार्थी का हस्ताक्षर कराकर अ0सं0-15/2026 दर्ज किया गया।
सोनभद्र। वही आजाद अधिकारी सेना के जिलाध्यक्ष शोबित कुमार सिंह ने भी ज्ञापन सौपा कमलेश सिंह पुत्र अलियार सिंह निवासी दुरावल खुर्द का रहने वाला हूं। पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि मेरी मिठाई की दुकान है। दिनांक 26.01.2026 को समय 1.00 बजे मेरी पत्नी अस्पताली देवी खाना लेकर दुकान की तरफ जा रही थी। उसी दौरान हाथीनाला के तरफ पुलिस वाहन सं०-यू०पी० 32ई०जी० 8177 जो सी०ओ० पिपरी की वाहन थी। उक्त वाहन को सी०ओ० के ड्राइवर द्वारा तेजगति व लापरवाही के द्वारा चलाते हुए मेरी पत्नी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मेरी पत्नी को जानलेवा चोटे आई आस पास के लोगो द्वारा मेरी पत्नी को हिण्डालको अस्पताल में ले जाया गया वहाँ के डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सी०ओ० का वाहन मौके पर वाहन पलट गया था। हम लोग इसके सम्बन्ध में थाना पिंपरी सोनभद्र को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दिया गया। जहाँ पुलिस वालो द्वारा मेरे तहरीर रखकर जबरिया दबाव में लेकर क्षुब्ध तहरीर पर हम प्रार्थी का हस्ताक्षर कराकर अ0सं0-15/2026 दर्ज किया गया जिसमें दुर्घटना करने वाली गाडी बदलकर अज्ञात ट्रक से धक्का लगना लिखवाया गया है जो की सरासर गलत है। सी०ओ० साहब के ड्राइवर के लापरवाही से उनकी सरकारी वाहन से टक्कर लगने से मेरी पत्नी की मृत्यु हुई है। फिर भी पुलिस द्वारा हम प्रार्थी का तहरीर बदल कर अज्ञात ट्रक से टक्कर लगना दिखाया गया है। पूछने पर पुलिस वालो द्वारा डाट कर भगा दिया गया।
