Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आपरेशन रक्षा! बाल श्रम में लिप्त तीन नाबालिगों को कराया गया मुक्त


अमेठी। शासन के निर्देशानुसार बच्चों के दुर्व्यापार एवं बाल श्रम से संबंधित अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से जनपद अमेठी में “आपरेशन रक्षा” अभियान दिनांक 16 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम में पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति के अध्यक्षध्सदस्य तथा चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) की टीम शामिल रही। अभियान के अंतर्गत मुसाफिरखाना कस्बे में निरीक्षण किया गया, जहाँ निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानोंध्दुकानों पर नाबालिग बालक एवं बालिकाओं से कार्य कराए जाने का मामला सामने आया। छापेमारी के दौरान 02 बालिकाएं एवं 01 बालक बाल श्रम में लिप्त पाए गए। मौके पर उपस्थित टीम द्वारा संबंधित बच्चों के माता-पिता को बाल श्रम न कराने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई तथा उन्हें बच्चों को उचित शिक्षा से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। अभिभावकों द्वारा भविष्य में बाल श्रम न कराने का संकल्प भी लिया गया। वहीं, संबंधित प्रतिष्ठानों के मालिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में बाल मजदूरी न कराने की हिदायत दी गई। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर बाल श्रम कराते हुए पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान में बाल कल्याण समिति अमेठी, संबंधित थानों की पुलिस टीम, मानव तस्करी रोधक इकाई (एएचटीयू) तथा चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) अमेठी की टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |