अमेठीः यूजीसी को लेकर करणीसेना डब्लू एस ने सौंपा ज्ञापन
January 28, 2026
अमेठी । तहसील परिसर में करणी सेना डब्लू एस के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन। इस दौरान करणीसेना के प्रदर्शनकारियों ने “बीजेपी मुर्दाबाद” के लगाए नारे। करणीसेना के सदस्यों ने यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। अमेठी तहसील में उपजिलाधिकारी आशीष सिंह को करणी सेना के लोगों ने यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन। यूजीसी कानून को वापस लो “बीजेपी मुर्दाबाद”सवर्णो के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं चलेगा नही चलेगा के लगे नारे।मागे न मानने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी।
