पीलीभीत। आगामी 18 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को नगर में एक दिव्य एवं भव्य जन-जागरण बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह विशाल रैली सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और समाज को जागरूक करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में सामने आई।रैली का शुभारंभ गांधी स्टेडियम से हुआ, जो सुनगढ़ी थाना, काला मंदिर, जाटों वाला चैराहा, बरेली गेट, ड्रमंडगंज चैराहा, मुख्य बाजार, चावला चैराहा, गैस चैराहा, मोहल्ला नखासा एवं देशनगर होते हुए माता यशवंतरी देवी मंदिर पर पहुंचकर हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ संपन्न हुई।इस जन-जागरण रैली में हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल सवारों ने सहभागिता कर सनातन संस्कृति के प्रति आस्था, एकजुटता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। रैली के दौरान नगरवासियों को 18 जनवरी को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सहभागिता के लिए आमंत्रण पत्र वितरित किए गए तथा घर-घर संपर्क कर लोगों से सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया गया।यह आयोजन केवल एक बाइक रैली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हिंदू समाज की एकता, जागरूकता एवं संगठनात्मक शक्ति का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।कार्यक्रम में विभाग संघचालक ओमप्रकाश, सहविभाग प्रचारक अमित कुमार, जिला प्रचारक दुष्यंत, नगर प्रचारक कुलदीप, नगर कार्यवाह डालचंद, नगर संघचालक प्रदीप नवरंग सहित स्वतंत्र देवल, अरविंद कुमार, रामानुज अवस्थी, नरेश वर्मा, जगदीश सक्सेना, वीर पाल, वीरेंद्र पटेल, गौरव कुमार, केशव वैश्य, महेश पाठक, प्रवीन मोहन अग्रवाल, दिनेश पटेल, सोनू वाल्मीकि, अंशुमान तिवारी, नितिन राठौड़, राजेश बाजपेई, शिरीष सक्सेना, अजय सिंह गंगवार, हिमांशु कनौजिया, प्रदीप चैधरी, वंश, राकेश मौर्य, विकास श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, शिव नारायण शर्मा, प्रतीक पांडे, अंकुर कौशिक, ऋषि कनौजिया, यशवंत सिंह, सागर देवल, शुभम देवल, प्रतीक सक्सेना, हिमांशु कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में सनातनी बंधु उपस्थित रहे।
रैली के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि 18 जनवरी को होने वाला विराट हिंदू सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, संस्कृति और संगठनात्मक शक्ति का महोत्सव होगा।
