Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: सावधानी ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा - उप परिवहन आयुक्त


बाराबंकी । सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और जनमानस में जिम्मेदार यातायात व्यवहार की भावना जागृत करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह  के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप परिवहन आयुक्त, अयोध्या परिक्षेत्र राजकुमार सिंह ने किया।समारोह में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों, शिक्षकों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। अपने भावनात्मक संबोधन में उप परिवहन आयुक्त ने कहा कि “सड़क पर चलना केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। एक छोटी सी लापरवाही किसी की पूरी जिंदगी छीन सकती है। सावधानी हटी और दुर्घटना घटी इस सत्य को हर व्यक्ति को आत्मसात करना होगा।”उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा माह भले ही समाप्त हो रहा हो, लेकिन सुरक्षित यातायात का अभियान निरंतर चलना चाहिए। हेलमेट और सीट बेल्ट को दिखावे नहीं, बल्कि जीवन की आदत बनाने का आह्वान किया गया। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने कहा कि जीवन अनमोल है और इसकी रक्षा हम सभी का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को गुलाब का फूल और हेलमेट भेंट कर नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया। यह आयोजन न केवल एक समारोह रहा, बल्कि सुरक्षित जीवन की ओर एक भावनात्मक और जिम्मेदार कदम बनकर उभरा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |