जगदीशपुरः इंटर लाकिंग निर्माण में भ्रष्टाचार, जिम्मेदार मौन
January 29, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। सरकार द्वारा जहाँ मानक के अनुसार कार्य कराने के लिए आए दिन आला अफसरों को कडे निर्देश जारी करती रहती है तो वहीँ जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा रहे इंटर लाकिंग कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग कर मानक की धज्जियाँ उडाई जा रही हैं। विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बढौली के पूरे रूदी लाल में ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा इंटर लाकिंग कार्य जिसमे पीली ईंट व घटिया मसाले का प्रयोग कर गुणवत्ता को ताक पर रखकर निर्माण कार्य जारी है ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियो से मामले की जांच कराकर मानक के अनुसार कार्य कराने की मांग किया है। इस संबंध खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कराने के उपरांत उचित कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।
