Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: गोशालाओं के निरीक्षण में बरती गई सख्ती लापरवाही पर उपाध्यक्ष ने दी चेतावनी


संग्रामपुर/अमेठी। जनपद में गौवंश संरक्षण की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ला ने कल भेटुआ ब्लॉक के अंतर्गत सुलतानपुर और कोरारी लच्छनशाह गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने मुख्य रूप से परिसर की साफ-सफाई और गौवंश के रहने की स्थिति,चारे की गुणवत्ता और पीने के पानी की निरंतर उपलब्धता,पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण की स्थिति। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि गौसेवा में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गौवंश की देखभाल करने वाले केयर टेकरों के मानदेय में अविलंब वृद्धि की जाए, ताकि उनके सेवा भाव को प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने बताया कि आवेदन के उपरांत भी विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। इस पर शुक्ला जी ने विशेषण युक्त आश्वासन देते हुए कहा कि यह एक गंभीर विषय है और इसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने आवारा पशुओं की समस्या को सामाजिक सरोकार से जोड़ा। साथ ही,उन्होंने यूजीसी और शंकराचार्य विवाद पर भी अपनी सारगर्भित राय व्यक्त करते हुए समयबद्ध समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गोपाल कृष्ण शुक्ला सहित स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि और गोशाला कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |