Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः यूजीसी! सुप्रीम कोर्ट के द्वारा रोक लगाए जाने के बाद खुशी का माहौल! जनता बोली- सुप्रीम का फैसला लोकतंत्र और संविधान की जीत


अमेठी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा लागू किए गए नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के  बाद अमेठी जनपद में खुशी का माहौल है। इस फैसले को लेकर युवाओं और सामाजिक संगठनों ने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर अमेठी रेलवे स्टेशन रोड पर सवर्ण युवा समाज के सदस्यों ने एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। उपस्थित लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत किया। सवर्ण युवा समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि न्यायपालिका का यह निर्णय दर्शाता है कि छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सभी पक्षों की सहमति से ही कोई भी निर्णय लिया जाएगा। सवर्ण युवा समाज के प्रतिनिधि जय प्रकाश मिश्र ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यूजीसी के नए नियम छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए भ्रम और असुरक्षा पैदा कर रहे थे। उन्होंने इस रोक को एक सराहनीय और दूरदर्शी फैसला बताया, जो छात्रों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर लिया गया है। मिश्र ने आशा व्यक्त की कि आगे कोई भी नियम सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही लागू किया जाएगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था मजबूत और न्यायसंगत बनी रहे। इस कार्यक्रम में जय प्रकाश मिश्र, विजय तिवारी छोटू, जितेंद्र तिवारी, प्रतीक मिश्र, विकास शुक्ल, पंकज मिश्रा, अभिनव मिश्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |