Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भाजपा विधायक ने ही रोक दिया मंत्री स्वतंत्र देव का काफिला, हुई झड़प


महोबा से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा विधायक ने ही मंत्री स्वतंत्र देव का काफिला रोक दिया है। दोनों तरफ से सुरक्षा कर्मियों की हुई झड़प, स्वतंत्र देव खुद रास्ते से गाड़ी हटवाने आ गए।जल जीवन मिशन के तहत विधायक के क्षेत्र के गांव में पानी नहीं पहुंच रहा था। दोनों तरफ से समर्थकों की जमकर झड़प हो गई, जिसके बाद प्रस्तावित कार्यक्रम से हटाकर मंत्री स्वतंत्र देव को ब्रजभूषण अपने साथ कलेक्ट्रेट ले गए। महोबा में कलेक्ट्रेट के दरवाजे बंद किए गए, कलेक्ट्रेट के अंदर ही मौजूद हैं मंत्री स्वतंत्र देव और विधायक ब्रजभूषण।

जानकारी के मुताबिक स्वतंत्र देव सिंह और विधायक ब्रजभूषण सिंह में जोरदार बहस हुई। खबर मिल रही है कि यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाया गया है। मंत्री और विधायक के सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई हुई है। विधायक ब्रजभूषण सिंह ने काफिला रोका और बंधक बनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |