Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः 53 छात्र नई दिल्ली में शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना


अमेठी
। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 53 छात्र आज शैक्षिक एक्सपोजर विजिट के लिए नई दिल्ली रवाना हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों और ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। भ्रमण के दौरान छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (प्प्ज्) दिल्ली, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, राष्ट्रपति भवन तथा अन्य प्रमुख शैक्षिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को संस्थानों की कार्यप्रणाली, शैक्षिक वातावरण और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इस प्रकार के एक्सपोजर विजिट से छात्रों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है, उनके करियर विकल्पों का विस्तार होता है और वे राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं से प्रेरणा प्राप्त करते हैं। भ्रमण के दौरान छात्रों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास और अनुभव वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |