Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

इस पूर्णिमा पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, 3 राशियों की रातों-रात चमकेगी किस्मत


साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा यानी होलिका दहन के दिन लगेगा। ग्रहण की शुरुआत 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 7 बजकर 52 मिनट पर होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा जिसकी वजह से इसका सूतक काल मान्य होगा। ग्रहण का सूतक काल 3 मार्च की सुबह 9 बजकर 39 मिनट से शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। चलिए आपको बताते हैं चंद्र ग्रहण किन तीन राशियों की किस्मत चमकाने जा रहा है।
चंद्र ग्रहण 2026 
  • उपच्छाया से पहला स्पर्श - 02:16 PM
  • प्रच्छाया से पहला स्पर्श - 03:21 PM
  • प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 06:46 PM
  • उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 07:52 PM
चंद्र ग्रहण से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि (Aries) - मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण वरदान साबित होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। निवेश से खूब लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण आर्थिक लिहाज से शानदार साबित होगा। पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बढ़िया हो जाएगा। अगर आप राजनीति या सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं तो ये ग्रहण आपके लिए ओर भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) - धनु राशि वालों को अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत शानदार रहने वाला है। घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सना पूरा हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |