अमेठीः सड़क दुर्घटना मे महिला की मौत
January 30, 2026
अमेठी। गुरुवार को कोतवाली गौरीगंज क्षेत्र के पूरे तिलकराम पाण्डेय मजरे अफुइया की मिथिलेश तिवारी उम्र लगभग 54 वर्ष अपने पति रमाशंकर तिवारी के साथ मोटर साइकिल से घर से गौरीगंज में प्रयागराज संगम में कल्पवास कर रहे अपने माता पिता के सिज्जादान कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आरपी पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए निकली थी कि रास्ते में जगदीशपुर गौरीगंज मार्ग पर सुबह लगभग साढ़े नौ बजे माधवपुर गाँव के पास एक साइकिल सवार छात्रा को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और मिथिलेश तिवारी बाइक से गिर गई जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आयी। आसपास के लोगों ने आनन फानन में एम्बुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। और चीख पुकार मचा गया।
