Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: विकास खण्ड नगवां में चल रहे सतचंडी यज्ञ के समापन में सामूहिक विवाह में 97 के हाथ हुए पीले।

गरीब कन्याओं के लिए योगी सरकार का पूरे प्रदेश में चल रही है योजना गरीब बेटियों के हाथ हो रहे है पीले।

सोनभद्र। नगवा वैनी में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें 97 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम में दो मुस्लिम सादिया भी कराई गई इसके साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले शतचंडी महायज्ञ का समापन हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे व ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया कन्यादान।वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने हैं तब से गरिब परिवार को बेटियां होने का बोझ महसूस नहीं करते क्योंकि मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास के तहत सभी वर्गों के साथ काम करते हैं सामूहिक विवाह के लिए सरकार द्वारा एक लाख रुपए का अनुदान दिया जाता है जिसमे 25 हजार रुपए का सामान जिसमे आभूषण सहित अन्य वस्तुएं दी जाती है 15 हजार रुपए में टेंट,भोजन आदि कार्यों में व्यय होता है शेष 60 हजार रूपए कन्या के खाते में भेज दिया जाता है। चर्चित भिखारी बाबा ने भी वर वधुओं को आशीर्वाद दिया निर्धन कन्याओं की शादी कराने वाले भिखारी बाबा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। एक साथ हर हर महादेव के गूंज के साथ 97 जोड़ी शादियां संपन्न हो गई। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, एडीएम नमामि गंगे, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल, नागेंद्र,पंकज कुमार,निशांत द्विवेदी समेत यज्ञ समिति के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, मुरारी पटेल,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |