शाहबाद: वानर सेना के आतंक से नहीं मिला नगरवासियों को छुटकारा
January 07, 2026
शाहबाद।वानर सेवा के आतंक से लोगों को छुटकारा मिल पाना मिल का पत्थर से साबित हो रहा है कई बार अधिकारियों को लिखित प्रार्थना देने के पश्चात भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। वर्तमान समय में वानर सी कई टुकड़ों में भर्ती हुई है प्रत्येक टुकड़ी में डेढ़ से दो दर्जन सदस्य किसी भी घर की छत पर पहुंचकर ऐसा आतंक मचाते हैं जिससे पूरी छत हिल जाती है। लोगों के घरों की ऊंची ऊंची दीवारों को वानर सेना हिलाती है या टीन शेड पर कूद कर शोर मचाती है। बड़ी संख्या में घूम रही वानर सेना मार्ग पर चलने वाले राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों पर हमला भी कर देते हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। यह समस्या नगर के मेंन बाजार और आसपास के गांवों में अधिक देखी जा रही है। पूरी वानर सेना दुकानों से सामान उठाकर भाग जाते हैं, राह चलते लोगों से खाने-पीने की चीजें छीन लेते हैं और कई बार बच्चों व बुजुर्गों पर झपट्टा मार देते हैं। कुछ मामलों में लोगों को चोटें भी आई हैं, हालांकि अधिकतर घटनाएं डर और अफरा-तफरी तक सीमित रही हैं।इस आतंक से दुकानदार, ग्राहक, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी प्रभावित हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि वानरों के कारण ग्राहक बाजार में रुकने से कतराने लगे हैं, जिससे व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार वानर सेना घरों से जरूरी सामान भी ले जाते हैं और घर की महिलाओं और बच्चों पर भी हमला कर देते हैं।
.jpg)