Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन


आगरा। वरदान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  राम शकल गुर्जर  (पूर्व मंत्री) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पहुंचने पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने संबोधन में  गुर्जर ने वरदान वेलफेयर सोसाइटी के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं और इन्हें निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए।संस्था की ओर से बताया गया कि शिविर का उद्देश्य गरीब एवं असहाय लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराना है।व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाने पर संस्था ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों, चिकित्सकों एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |