Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः पुलिस कमिश्नरेट आगरा में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित


आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन्स, आगरा में एक भव्य, गरिमामयी एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहे 04 उप निरीक्षक, 02 लीडिंग फायरमैन, 01 मुख्य आरक्षी चालक, 01 अर्दली प्यून, 01 कुक (फायर सर्विस) एवं 01 उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

समारोह में पुलिस उपायुक्त, नगरध्मुख्यालय द्वारा सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने अपने संबोधन में पुलिस विभाग के प्रति सेवानिवृत्त कर्मियों की वर्षों की निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता की सराहना की।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “आप सभी ने अपनी निष्ठावान और समर्पित सेवा से पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। आपका सेवा-काल अनुकरणीय रहा है और आपका समर्पण व परिश्रम हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। पुलिस परिवार आपके योगदान को सम्मान और गर्व के साथ सदैव स्मरण करेगा।”

विदाई समारोह के दौरान वातावरण भावनाओं से सराबोर हो गया, जब सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिजनों और सहकर्मियों ने पुलिस सेवा के दौरान के अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी आत्मीय एवं स्मरणीय बन गया। कार्यक्रम का समापन सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |