Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: डीएम व एसपी ने थाना दिवस में सुनी जनता की समस्याएं ! मौके पर ही शिकायतों का निराकरण , डीएम बोले -त्वरित हो शिकायतों का निस्तारण


बाराबंकी । आमजन की समस्याये उन्हीं के क्षेत्र में सुनकर उनका निराकरण करने के लिए शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी में आमजन की शिकायतें सुनी गई और कुछ के निदान तुरन्त तो कुछ शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिये गये । सफदरजंग में डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय पहुंच कर जनता की समस्याएं सुनी। यहां सबसे अधिक मामले भूमि विवाद ( राजस्व) से आये। डीएम ने प्राथमिकता के आधार  पर राजस्व व पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से मौके पर जाकर निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए, उन्होंने साफ कहा जनता को  बार बार भटकना न पड़े । निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने  जिम्मेदार पर कार्रवाई की बात कही। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में गया प्रसाद पुत्र रामेश्वर निवासी सैफपुर, रघुनाथ पुत्र बालगोविंद निवासी मुस्काबाद, गुरुदयाल पुत्र जगन्नाथ निवासी जकरिया तथा गोल्ही पत्नी सत्यनाम निवासी महमूदाबाद के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। डीएम व एसपी ने इन प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर उसी दिन मौके पर जाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए तथा यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में विवाद दोबारा न उभरे।इस दौरान पूर्व समाधान दिवसों के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निस्तारण आख्या का अवलोकन कर दूरभाष पर आवेदकों से बात की। पंडरी निवासी गणेश प्रसाद पुत्र राम सागर सहित अन्य आवेदकों ने की गई कार्रवाई पर संतोष जताया।जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए राजस्व कर्मियों को सभी कार्य तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही इन योजनाओं और फैमिली आईडी की उपयोगिता को लेकर आमजन को जागरूक करने पर भी जोर दिया। समाधान दिवस में तहसीलदार नवाबगंज भूपेंद्र विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सफदरगंज सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |