Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः आबादी के निकट गन्ने के खेत में मिला तेंदुए का शव! तीन दिनों से गांवों के आसपास कर रहा था मूवमेंट, पोस्टमार्टम को आईवीआरआइ भेजा गया शव


पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में जंगल से निकलकर आबादी के आसपास घूम रहे तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तेंदुए का शव आबादी से सटे गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली स्थित आईवीआरआइ (भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान) भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में बीते कुछ दिनों से तेंदुए का मूवमेंट बना हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ कई बार आबादी के निकट देखा गया और लोगों पर हमले की घटनाएं भी सामने आई थीं। एक तेंदुआ बीते तीन दिनों से गांव पटिहन की आबादी के आसपास घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।

बताया गया कि गुरुवार देर रात तेंदुआ नेतापुर की आबादी में घुस आया था। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सतर्क हो गई और तेंदुए की निगरानी की जा रही थी। शुक्रवार रात श्रीनगर गौटिया की आबादी से सटे गन्ने के खेत में तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में तेंदुए का शव पड़ा देखा, जिसके बाद सामाजिक वानिकी विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खुटार सामाजिक वानिकी रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया।

रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुआ बीते तीन दिनों से बीमार अवस्था में था और आबादी के नजदीक गन्ने के खेतों में लगातार मूवमेंट कर रहा था। वन विभाग की टीम उसकी निगरानी कर रही थी। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली आईवीआरआइ भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |