पीलीभीत। नगर पंचायत बरखेड़ा में आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाला विराट हिंदू सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त प्रयास माना जा रहा है। अपराह्न 12 से 3 बजे तक प्रस्तावित इस आयोजन को लेकर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।
सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-विभाग कार्यवाह भद्रपाल, नगर संघचालक दिनेश और जिला प्रचारक अशोक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज की संगठित शक्ति ही सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का आधार है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जब समाज अपने सांस्कृतिक मूल्यों के साथ एकजुट होता है, तभी राष्ट्र निर्माण की दिशा मजबूत होती है।
वही इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज भी उपस्थित रहे उन्होंने भी सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और सकारात्मक विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।इसी क्रम में लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों को रेखांकित करते हुए नवीन मतदाता पंजीकरण को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
शहर विभाग के भद्रपाल के नेतृत्व में वार्ड संख्यादृ4, बूथ संख्यादृ319 पर आयोजित बैठक में पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गई। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ‘पप्पन’, राजू पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार गंगवार, अमित गंगवार, अभिषेक गंगवार, मयंक गंगवार, देवदत्त गंगवार, रामसेवक मौर्य, कमलेश गंगवार, सभासद राधेश्याम भोजवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों की सहभागिता ने आयोजन को व्यापक जनसमर्थन प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन हिंदू समाज की एकता, लोकतांत्रिक जागरूकता और सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ किया गया।
