Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः भाजपा नेता का जनसेवा अभियान! कंबल व शाल भेंट कर किया सम्मान! अमरेंद्र सिंह पिंटू ने 5 हजार लोगो को किया कंबल वितरण


अमेठी। अमेठी जनपद के विकास खंड भादर अंतर्गत अयोध्या नगर में आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू द्वारा एक भव्य जनसेवा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के करीब 5 हजार जरूरतमंद लोगों को कंबल व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे ठंड के मौसम में लोगों को बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण से की गई। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण के संदेशों को सराहा। इस अवसर पर कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह मुन्ना, शैलेंद्र सिंह डम्पी, दीपक सिंह पचेहरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने अपने संबोधन में कहा कि “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। जरूरतमंदों की मदद करना हमारा सामाजिक दायित्व है और भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।” कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |