Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः जोन-07 में प्रतिबंधित पॉलीथीन और गंदगी के खिलाफ चला विशेष अभियान, 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शनिवार को जोन-07 क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिबंधित पॉलीथीन तथा गंदगी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत कुमार राय के नेतृत्व में विनायकपुरम सेक्टर-11, टेढ़ीपुलिया चैराहा, आदिल नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा दुकानों, ठेलों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर गहन निरीक्षण किया गया। इस अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रूपेन्द्र भास्कर, बृजेश प्रजापति, संचिता मिश्रा तथा नगर निगम की 296 टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। 

निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित पॉलीथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पाया गया, उनमें प्रमुख रूप से लखनऊ डेरी, अरीबा जनरल स्टोर, देशी शराब का ठेका, चाय वाला डॉट इन तथा अशरफ बिरयानी शामिल हैं। इन दुकानों के भीतर प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री पाए जाने पर मौके पर ही पॉलीथीन एवं प्लास्टिक जब्त की गई तथा संबंधित दुकानदारों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।

अभियान के अंतर्गत प्रतिबंधित पॉलीथीनध्प्लास्टिक के उपयोग पर ₹9,000, गंदगी फैलाने पर ₹10,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इस प्रकार कुल ₹19,000 का आर्थिक दंड वसूला गया। इसके साथ ही लगभग 2.5 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई, जिसे नियमानुसार निस्तारित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |