पीलीभीत। धान खरीद में भ्रष्टाचार एवं धन उगाही की बीसलपुर के कई ग्राम प्रधानों द्वारा की गई शिकायत को गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने गम्भीरता से लेते हुए एस0डी0एम0 और मण्डी समिति सचिव की जमकर फटकार लगाई और तत्काल धान खरीद केन्द्रों पर आये धान की तत्काल खरीद किये जाने के निर्देश दिये। राज्यमंत्री श्री गंगवार ने साफ तौर पर कहा की किसानों को किसी तरह की परेशानी होगी तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई होना तय समझे।
गन्ना राज्यमंत्री श्री गंगवार के आवास पर बीसलपुर से आये कई ग्राम प्रधानों एवं किसानो ने बीसलपुर मण्डी समिति परिसर में कई-कई दिनों से धान भरी खड़ी ट्रालियों का धान नही खरीदे जाने और उनके बदले धन उगाही एवं भ्रष्टाचार और असम्मान जनक व्यवहार किये जाने की शिकायत की। इतना ही नही प्रधानों ने यह भी कहा की टोकन सत्यापन के नाम पर किसानो से अवैध बसूली की जा रही है जिससे किसानो का सरेआम उत्पीड़न हो रहा है। राज्यमंत्री श्री गंगवार ने तत्काल एस0डी0एम0 बीसलपुर और प्रभारी मण्डी सचिव को फोन पर वार्ता कर किसानों की समस्याओं को बताते हुए सुधर जाने की चेतावनी दी। कहा-किसी भी हालत में किसानों का शोषण एवं उनके साथ भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होनें चेतावनी भरे लहजे में कहा की अगर अधिकारी नही सुधरे तो शासन स्तर से निश्चित रूप से कार्रवाई होना तय है। उन्होनें मण्डी समिति परिसर में आये किसानों का धान तत्काल पारदर्शी व्यवस्था के साथ खरीदे जाने के निर्देश दिये।
गन्ना राज्यमंत्री श्री गंगवार से मिलने आये ग्राम प्रधानों मे ओमपाल, खुगेश गंगवार, गोधन लाल, मनोज कुमार, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सुखलाल, नरेश गंगवार, मुनेन्द्र पाल सहित कई ग्राम प्रधान एवं कृषक मौजूद रहे।
.jpg)