Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: अन्नदाताओ का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त कलेक्ट्रेट पर पहुचे बोरा लेकर किसान।

अटल जी ने कहा था कि "इस देश का किसान इस देश की आत्मा है।

सोनभद्र। आज अन्नदाता किसानों की समस्याओं को लेकर हाइब्रिड का धान लेकर सैकड़ों की सख्या में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता व किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने किसानों की समस्या पर कहा कि आज जनपद का किसान धान बेचने को लेकर रो रहा है एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जन्म जयन्ती है। जो कहा करते थे कि इस देश का किसान इस देश की आत्मा है आज इस सरकार में वो आत्मा कराह रही है इस सरकार में बैठे अधिकारी फर्जी दावा पेश कर रहे हैं कि किसानों का धान खरीदा जा रहा है कागज पर
किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता हरेक क्रय केन्द्र का दौरा कर रहे है हर जगह से एक बात निकल कर आ रही है कि हाइब्रिड के धान को नहीं लिया जा रहा है और अधिकारी सत्यापन के नाम पर अन्नदाताओ को दौड़ा रहे है आज जिस प्रकार से अधिकारी राईस मिलर व क्रय केन्द्र प्रभारीयो का गठजोड़ बना है ये केवल किसानों का उत्पीड़न कर रहे है मोर्चा मांग करता है कि सभी राईस मिलरो का स्टाक चेक कराया जाय तथा खरीद में लगे सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो के सम्पत्ति की जाच करायी जाय तथा किसान सम्पर्क रजिस्टर में एक हफ्ते में खरीद होने वाले किसानों का नाम हरेक क्रय केन्द्र पर चस्पा किया जाय साथ ही साथ मोर्चा के संयोजक ने कहा कि किसानों का बिजली विभाग भी मनमाने तरिके से बिल भेजकर ओटिएस के अन्दर छूट की बात कर रहा है इस पर मोर्चा मांग करता है कि स्थलिय सत्यापन कराकर जो रेण्टल है उस पर बिल जमा कराया जाय नहीं तो मोर्चा बिजली विभाग पर धरना देने का काम करेगा  आज के कार्यक्रम में रामरक्षा बिन्द त्रिलोकी जायसवाल आकाश चौहान सत्रुधन बिन्द आकाश राज विजय चौहान दिनेश चेरो विजय बिन्द शिव बिन्द रामयश खरवार विजय पनिका राजू मौर्य सुरेस पटेल नागेन्दर पटेल विवेक जाटव धिरज कनौजिया बरमतिया बिन्द सोमवती चेरो फुलमति माझि सगीता गोण  सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |