अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि इस भीषण ठंडी में बुजुर्ग गण को ठंडी से राहत के लिए कंबल वितरण किया जाएगा।
सोनभद्र। प्रथम चरण का कार्यक्रम ग्राम कर्मा में वहां के वरिष्ठ नागरिक महिला और पुरुष के बीच में 51 कंबल का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि इस भीषण ठंडी में बुजुर्ग गण को ठंडी से राहत देने के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम हर वर्ष संस्था द्वारा किया जाता है। महामंत्री गोविंद केसरी एवं उपाध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि गांव में जाकर सही पात्र को देना ही हमारा लक्ष्य है। कोषाध्यक्ष मनोज मौर्य एवं संगठन मंत्री कमल पाल समाज के अन्य वर्ग से भी ग्रामीण क्षेत्र में जाकर मदद करने के लिए आगे आने को कहा । कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्था के श्याम बाबू,अमित अग्रवाल, अरविंद पांडेय, आनंद मोदनवाल, अमित वर्मा, प्रतिक केसरी, शिवम केसरी, दिनेश सिंह एवं शिवम चंद्रा उपस्थित रहे। कंबल वितरण कार्यक्रम में विनोद पांडेय एवं अमित पांडेय एवं अन्य लोग का भी सहयोग रहा। अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
