Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर बढ़ाएं पैदावार - विधायक विवेक वर्मा


बीसलपुर। कृषि सूचना तंत्र के शुद्धिकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना के अंतर्गत कृषि उप संभागीय कार्यालय परिसर में रवि कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

मेले को संबोधित करते हुए विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करें ताकि पैदावार बढ़ाई जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और गेहूं, धान, उड़द, मसूर व सरसों के उन्नत बीज सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे किसानों को खेती में किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को दो हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे खाद, पानी व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सकें।इस अवसर पर ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अनिल वर्मा ने किसानों से पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि पराली जलाने से भूमि की उर्वरता नष्ट होती है, साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है। पराली प्रबंधन से पैदावार बढ़ाई जा सकती है। मेले में किसानों द्वारा विभिन्न फसलों के स्टॉल लगाकर अन्य किसानों को जानकारी दी गई।

इस मौके पर एडीओ एजी लालाराम, एटीएम जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अरुण कुमार, गोदाम प्रभारी अब्दुल मलिक, देवेंद्र कुमार, आशु सिंह, करन सिंह, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |