लखनऊ: रिकवरी एजेंट को दबंगों ने गाड़ी में अगवा कर बनाया बंधक,उठक- बैठक करवा बनाया अनर्गल वीडियो
December 17, 2025
लखनऊ । दबंगों के चंगुल से मुक्त एजेंट ने पुलिस आयुक्त से की घटना की शिकायत,आशियाना क्षेत्र के एलडीए अन्नपूर्णा कांप्लेक्स में संचालित एक रिकवरी ऑफिस के एजेंट को लग्जरी गाड़ी सवार दबंगों ने मंगलवार दोपहर कार्यालय के बाहर से जबरन अपनी गाड़ी में अगवा कर करीब चार घंटे घुमाने के बाद वीआईपी गेस्ट हाउस ले गए और जबरन एजेंट से फर्म के विषय में अनर्गल बयान करा वीडियो बनाया और दंडित करते हुए छोड़ दिया। चंगुल से मुक्त हुए एजेंट ने कंपनी अधिकारियों संग बुधवार को घटना की शिकायत लखनऊ पुलिस कमिश्नर से की है। कंपनी के मैनेजर की माने तो मंगलवार करीब 2 बजे कंपनी के कर्मचारी राजाजीपुरम निवासी अनुराग सिंह पुत्र मोहन सिंह जोकि लोन कलेक्शन का काम करता है जिसे करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा संख्या में लग्जरी वाहन से आए दबंगों ने ऑफिस के बाहर से जबरन गाड़ी में अगवा कर लिया था इस हादसे के बाद कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था और कर्मी अपने सहयोगी कर्मी की तलाश कर रहे थे करीब छः घंटे बाद उनका साथी डरे सहमे हुए अवस्था में मिला जिसने अपने साथ घटना की आपबीती बताई। घटना की जानकारी उन्होंने अपने अधिकारियों को देते हुए पुलिस कमिश्नर लखनऊ से अगवा कर बंधक बना जबरन वीडियो बनाए जाने की शिकायत की है। पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले में जांच के निर्देश दिए गए है।
.jpg)