Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- दिव्या गंगवार


बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में किसानों के शोषण की सूचना पर सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव व विधानसभा 130 की पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार ने चीनी मिल पहुंचकर किसानों की पीड़ा सुनी। किसानों की हालत देखकर उनके तेवर तल्ख हो गए।

किसानों ने बताया कि वैगन न मिलने के कारण चीनी मिल पिछले तीन दिनों से बंद है, जिससे उन्हें चार-चार दिन तक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ रही है। दिव्या गंगवार ने प्रधान प्रबंधक एच.के. गुप्ता को बुलाकर गन्ना तौल समय से न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीसीओ अवधेश कुमार द्वारा किसानों का गन्ना फेल किया जा रहा है और डेट निकलने पर किसानों को वापस भेज दिया जाता है। इस पर प्रधान प्रबंधक ने 12 घंटे के भीतर किसानों के वाहन खाली कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान उनके पति चैधरी प्रदीप सिंह गंगवार, रूपलाल महातिया, अभि गंगवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |