संग्रामपुर: आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दिया जा रहा प्रशिक्षण
December 17, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को बीआरसी कार्यालय संग्रामपुर में तीन दिवसीय सांकेतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की ।खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था की देखभाल और शिक्षा के साथ - साथ बच्चों की जरूरत के हिसाब से खेल आधारित शिक्षा कहानी अनुभावात्मक गतिविधियों को सीखने के लिए यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रदीप कुमार व अनिल स्पेशल एडिटर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन की प्रशिक्षण में 35 से 40 आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।
