Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: स्वावलंबन कैम्प के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक


अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में “मिशन शक्ति अभियान 5.0” की थीम “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर, विकास खण्ड अमेठी, जनपद अमेठी में स्वावलंबन कैम्प (मेगा इवेन्ट) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारी प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना एवं पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना शामिल रहीं। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को संबंधित योजनाओं के पम्पलेट एवं मिशन शक्ति के फोल्डर वितरित कर कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बाल श्रम एवं बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |