संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर के कालिकन परिसर में लाखों की लागत से बना पर्यटक भवन की चमक धीरे - धीरे जाती दिखाई दे रही है।भवन पूरी तरह जर्जर स्थिति में पहुंच रहा है। यहां तक कि भवन के आस पास सफाई भी नहीं होती है।जिसके कारण बड़ी - बड़ी घास फूस उगे हुए हैं ।जूठी पत्तल भी भवन के आसपास पड़ी हुई है।कालिकन धाम आने वाले पर्यटकों का कहना है कि लाखों की लागत से बना विशाल पर्यटक भवन देखरेख की अभाव में जर्जर अवस्था में पहुंच रहा है।हम लोग दूर - दूर से आकर विश्राम करना चाहते हैं कि यहां पर्यटन विभाग की लपरवाही सीधे दिखाई दे रही है।इस भवन के निर्माण के बाद आजतक कभी भी रंगाई-पुताई नहीं हुई है।उन लोगों ने मांग कि सरकार द्वारा लाखों की लागत से बना पर्यटक भवन की रंगाई पुताई करानी चाहिए और इसकी साफ -सफाई के लिए किसी महिला समूह को सौंपना चाहिए जिससे कालिकन धाम आने वाले पर्यटकों को यहां विश्राम के लिए साफ सफाई के साथ स्वच्छ वातावरण में भवन मिल सके।
.jpg)