संग्रामपुरः घर -घर जाकर पिलाई गई पोलियो की खुराक
December 16, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र में पल्स पोलियों अभियान के तहत घर -घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान कुल 37 गांव शामिल किया गया है। इस सभी गांव में कुल 23 टीम घर-घर जाकर 0-5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जा रही है।दो मोबाइल टीम जो संग्रामपुर क्षेत्र विभाग ईंट भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के 0 से 5 वर्ष को बच्चों को पोलियो के दवा की खुराक पिलाई गई।पल्स पोलियों अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर द्वारा 23 स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई वहीं दो मोबाइल टीम क्षेत्र के विभिन्न ईंट भट्टों पर जाकर प्रवासी मजदूर के 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने बताया कि संग्रामपुर क्षेत्र के पुन्नपुर गांव में आशा संगिनी संगीता सिंह- आशा बहू रंजन मौर्या सहित 23 संयुक्त स्वास्थ्य टीम घर घर जाकर जिंदगी की दो बूंद पिला रही हैं।
