Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के बड़गांव निवासी राधेश्याम वर्मा पुत्र  सुचित वर्मा उम्र 65 वर्ष का बीते 2 दिसंबर दिन मंगलवार को अमेठी- किठावर मार्ग थरिया के पास एक नीलगाय के टक्कर से सड़क दुघर्टना हुई थी। बुजुर्ग होने के कारण इनको गहरी चोट आ गई। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सही इलाज वहां भी सम्भव न हो पाया और इनका इलाज लखनऊ में चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान 11 दिसंबर को इनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना कि किसी अपने लड़के के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर किसी काम से विशेषरगंज जा रहे थे कि थरिया गोरखापुर के पास इनकी नीलगाय के आगे एक नीलगाय जोर से छलांग मारा उसके झटके से सड़क पर गिर गये और घायल हो गये इन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया लेकिन रेफर के बाद लखनऊ अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन गुरुवार को इनकी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |