Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः शहर के चावला चैराहा पर कड़ाके की सर्दी के बीच हुआ चाय पर चर्चा कार्यक्रम ! गन्ना राज्यमंत्री हुए शामिल, लोगो ने किये सवाल जबाव


पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार आज मंगलवार की सुवह शहर के चावला चैराहा पर आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए जहा बड़ी संख्या में लोगो ने उनका स्वागत अभिनन्दन किया वही विकास को लेकर सवाल जवाब भी किये जहा राज्यमंत्री ने लोगो के सवालो के सटीक जवाब भी दिये और क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो एवं डबल इंजन भाजपा की सरकार की उपलब्धियों को भी बताया।राज्यमंत्री श्री गंगवार के सर्द मौसम चावला चैराहा पहुचने पर जहा युवाओ में उनका मालाओं से स्वागत किया वही जय श्रीराम के नारो के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चैराहे पर लगे अलाव के चारो तरफ लोगो ने चैपाल लगाकर समस्याओ सम्बन्धी सबाल जबाव किये जिनके जबाव राज्यमंत्री ने देते हुए बताया की भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में विकास को तीर्व गति प्रदान की है जिसके अन्तर्गत मेडिकल कालेज की स्थापना, नर्सिंग कालेज की स्थापना, भरापचपेड़ा में खमीर प्लान्ट, पी0एम0श्री विद्यालय की स्थापना, शाही के समीप अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना के अलावा बेरोजगार युवाओं के लिए भरापचपेड़ा में उधोगो की स्थापना कराने के प्रयास किये जा रहे है। इसके अलावा पी0टी0आर0 में पर्यटको के लिए टेन्ट सिटी के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कराना, क्षेत्र में सड़कों के नव निर्माण एवं उनके चैड़ीकरण का कार्य कराया जाना शामिल है। उन्होनें इस मौके पर मौजूद युवाओं एवं क्षेत्र के नागरिकों से क्षेत्र के तीव्र विकास के लिए भाजपा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की अपील की। सुवह 08 बजे हुई चाय पर चर्चा के कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष इन्द्रेश सिंह चैहान, बैंक उपाध्यक्ष पूरन लाल गंगवार, नगर मंत्री अमरीष शर्मा, नगर मंत्री ओमकार मौर्य (ओपी), डी0सी0डी0एफ0 उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, सभासद चेतन गंगवार, सभासद साकेत सक्सेना, सुधीर पाल सिंह, भगवानदास गंगवार, मनोज पटेल, चिरजीवगौर, निखिल जगोता, नन्दलाल राजपूत, मुन्ना कामरेट, विनोद तिवारी, उमेश जैसवार, अनिल जैसवार, श्रवण सिंह जैसवार, अटल वाल्मीकि, राकेश सिंह, विवेक सिंह चैहान, प्रभाकर सिंह एड0, देवेन्द्र सिंह पटेल, आकाश शर्मा, प्रशान्त गंगवार, मनोज मिश्रा, शिव नरायन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा एवं गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे। 

गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आज मंगवार को संजय रायल पार्क स्थित अपने आवास पर जन समस्यायें सुनी और उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये। कड़ाके की सर्दी के बाबजूद बड़ी संख्या मे क्षेत्र के नागरिक अपनी अपनी समस्याये लेकर राज्यमंत्री श्री गंगवार के आवास पर सुवह से ही एकत्र होने लगे जहा उन्होनें सभी की समस्यायें ध्यानपूर्वक सुनी और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |