Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्र सेविका समिति का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न! 178 सेविकाओं ने लिया प्रशिक्षण, राष्ट्रभक्ति व संस्कारों का हुआ विकास


पीलीभीत। चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में  24 दिसंबर से राष्ट्र सेविका समिति ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में बरेली सम्भाग के विभिन्न विभागों से कुल 178 बालिकाओं ने सहभागिता की। वर्ग का मुख्य उद्देश्य सेविकाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, अनुशासन, सेवा भाव एवं संगठनात्मक समझ का विकास करना रहा।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान सेविकाओं को प्रतिदिन प्रार्थना, योग, दंड अभ्यास, शारीरिक प्रशिक्षण, बौद्धिक सत्र तथा सेवा कार्यों का अभ्यास कराया गया। शारीरिक सत्रों के माध्यम से सेविकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित की गई, वहीं योग एवं प्रार्थना के माध्यम से मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित किया गया।बौद्धिक सत्रों में राष्ट्र सेविका समिति के कार्य, उद्देश्य, संगठन की कार्यपद्धति, समाज में नारी की भूमिका, राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने सेविकाओं को समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।समापन सत्र में उपस्थित वक्ताओं ने सेविकाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग सेविकाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त आधार तैयार करते हैं।वर्ग के सफल आयोजन में वर्गाधिकारी रेखा पाठक, सर्वव्यवस्था प्रमुख कृष्णा दीदी, उमा मिश्रा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार का विशेष योगदान रहा। अंत में आभार प्रदर्शन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ प्राथमिक शिक्षा वर्ग का विधिवत समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |