Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रामपुरः पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मियों की भावपूर्ण विदाई


रामपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा में दशकों तक महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में आयोजित विदाई समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को सप्रेम उपहार भेंट कर तथा फूलमाला पहना कर सम्मानित किया।

अधिवर्षता आयु पूर्ण करने या ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले अधिकारियों-कर्मियों के नाम इस प्रकार हैं।  पुलिस उपाधीक्षक  रविन्द्र प्रताप सिंह (35 वर्ष 3 माह सेवा, वर्तमान तैनातीरू पुलिस उपाधीक्षक बिलासपुर,निरीक्षक नागरिक पुलिस बिजेन्द्र सिंह’(20 वर्ष 4 माह सेवा, वर्तमान तैनातीरू पुलिस अधीक्षक वाचक कार्यालय, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री अरविन्द कुमार’ (38 वर्ष सेवा, वर्तमान तैनातीरू न्यायालय सुरक्षा,उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सर्वेश कुमार’ (40 वर्ष 1 माह सेवा, वर्तमान तैनातीरू प्रभारी आरटीसी,उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस नगेन्द्रपाल’(39 वर्ष 9 माह सेवा, वर्तमान तैनातीरू मॉनिटरिंग सेल,उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री सुरेन्द्र सिंह’ (37 वर्ष 3 माह सेवा, वर्तमान तैनातीरू थाना गंज, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस  राम कुमार (38 वर्ष 11 माह सेवा, वर्तमान तैनातीरू थाना भोट,उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रामआशीष प्रसाद (38 वर्ष 11 माह सेवा, वर्तमान तैनातीरू थाना बिलासपुर,उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस अफसर खां’(34 वर्ष 7 माह सेवा, वर्तमान तैनातीरू रिजर्व पुलिस लाइन,मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्री रविन्द्र सिंह (41 वर्ष 7 माह सेवा, वर्तमान तैनातीरू सदर मालखाना फायरमैन, बृजपाल सिंह (36 वर्ष 1 माह सेवा, वर्तमान तैनातीरू फायर स्टेशन हजरतपुर, फायरमैन फसीउद्दीन (37 वर्ष 7 माह सेवा, ऐच्छिक सेवानिवृत्ति, वर्तमान तैनातीरू फायर स्टेशन हजरतपुर) इन सभी अधिकारियों-कर्मियों ने विभिन्न जनपदों में उत्कृष्ट सेवा प्रदान की तथा सेवा काल में कई नगद पुरस्कार एवं उत्तम प्रविष्टियाँ प्राप्त कीं। पुलिस विभाग ने उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया और शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |