बाराबंकी: अटल स्मृति सम्मेलन के साथ मतदाता पुनरीक्षण पर हुई कार्यशाला
December 31, 2025
हैदरगढ़/बाराबंकी । हैदरगढ़ क्षेत्र के टीकाराम बाबा मंदिर परिसर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा हर्षवर्धन सिंह रहे। मुख्य अतिथि हर्षवर्धन ने अटल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर युवाओं को चलने की बात कही। सम्मेलन में मतदाता गहन पुनरीक्षण विषय पर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों को पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी गईं तथा लोकतंत्र में मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर दिया गया। इसके बाद बाजपुर स्थित गोमती नदी पर टीकाराम बाबा घाट पर पक्के पुल की स्वीकृति होने पर बाबा टीकाराम के दर्शन कर नेताओं आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के विकास के लिए इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह भुल्लन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, नगर पंचायत चेयरमैन आलोक तिवारी, पंकज दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
