Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: अवधी संगम व प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सोशल मीडिया क्रिएटर्स हुए सम्मानित


रामसनेघाट/बाराबंकी । रामसनेहीघाट स्थिति देवीगंज चैराहे पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वादशी के अवसर पर ‘अवधी संगम एवं प्रसाद वितरण’ कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओमकार पाल द्वारा किया गया, जिसमें जिले के साथ साथ  बिहार राज्य से आए सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा रहे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने वाले क्रिएटर्स की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। साथ ही उन्होंने सभी कंटेंट क्रिएटर्स से मर्यादाओं का पालन करते हुए जिम्मेदार और प्रेरणादायी कंटेंट प्रस्तुत करने की अपील की।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मंत्री सतीश शर्मा का आयोजक ओमकार पाल तथा सोशल मीडिया क्रिएटर्स को आमंत्रित करने वाले ‘यूपी ब्वाय राज’ सहित अन्य लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना चुके ‘ऋषभ द बॉस फैमिली’ और सामाजिक व पारिवारिक संदेशों के लिए पहचाने जाने वाले ‘यूपी ब्वाय राज’ के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया और लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।इस अवसर पर सभी सोशल मीडिया क्रिएटर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्रिएटर्स सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में यूपी ब्वॉय राज कॉमेडी, रंजिता कुमारी, ललित चैहान, ऋषभ द बॉस, लवकुश, दीपक ब्लॉग, यूपी अमित राज, लवकुश डांसर, सलमान खान, सीमा रावत, कार्तिक यादव, रजनीकांत शुक्ला, इब्राहिम आर्टिस्ट, जंग बहादुर, बलराम बाराबंकी, रतन दीप, विक्रम राजवंशी, अमित तिवारी, जयभानु वर्मा, सलमान सिद्दीकी, पूजा कुमारी सहित अनेक सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |