Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण! ग्राम सराय भागमानी में महिलाओं से किया सीधा संवाद


अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान अमेठी पहुंची। यहां पर उन्होंने सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाजार शुकुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अध्यनरत छात्राओं से उनकी पढ़ाई लिखाई, रहने, खाने-पीने सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डॉ मौर्या ने छात्राओं से सवाल जवाब कर कई प्रश्न पूछे जिस पर छात्राओं द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कक्षाओं, किचन, हास्टल तथा पूरे विद्यालय परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। खाने पीने की चीजों की गुणवत्ता को भी परखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत डॉ मौर्या ने विकासखंड गौरीगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय भागमानी में ग्राम चैपाल लगाकर महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में महिलाओं से जानकारी ली तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं को लेकर जागरूक भी किया। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया साथ ही महिलाओं को मिशन शक्ति से संबंधित फोल्डर व पम्पलेट वितरित किया गया। इसके पश्चात डॉ मौर्या ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया यहां पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा 6 माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया। वहीं उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण कर बच्चों से पढ़ाई लिखाई के संबंध में जानकारी ली एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने महिला थाना का निरीक्षण किया तथा महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की एवं संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी, डिप्टी कलेक्टरध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, महिला थानाध्यक्ष कंचन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |